बंद करे

इतिहास

इतिहासकार साक्ष्यों का विश्लेषण करके बताते है कि वैदिक युग में यहाँ राजा विदेह का शासन था।आर्यन के वक्त में यहाँ एक अनुसूचित जनजाति वमन राजा चेरो ने यहाँ शासन किया था। उस वक्त के शासक मंदिर एवं अन्य धार्मिक स्थल बनवाने के शौकीन थे। यह एक मुख्य कारण है जिसकी वजह से यहाँ बहुत से मंदिर एवं दूसरे धार्मिक स्थल है। कुछ महत्वपूर्ण एवं धार्मिक स्थल निम्न हैं :- थावे दुर्गा माता मंदिर,  मांझा का किला, दिघवा दुबौली का वामन गांडेय तालाब, सिरिसिया, कुचायकोट में राजा मलखान का किला, इत्यादि। गोपालगंज के नागरिकों की हमेशा राष्ट्रीय एवं सामाजिक हित के लिए लड़ी गयी लड़ाई में भागीदारी रही है, चाहे वो स्वतंत्रता की लड़ाई हो, जे0 पी0 आंदोलन हो, नारी शिक्षा आंदोलन हो या फिर बनकटा के बाबू गंगा विष्णु राय एवं बाबू सुन्दर लाल के नेतृत्व में कर का भुगतान नहीं करने १९३० का निषेध हो। सन १९३५ में पंडित भोपाल पांडेय ने स्वतंत्रता की लड़ाई में अपने प्राण की आहुति दे दी। गोपालगंज के नागरिक उन स्वतंत्रता सेनानियों के ऋणी हैं जिन्होंने इस देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। महाभारत काल में यह क्षेत्र राजा भूरी सर्वा के अधीन था। तेरहवीं एवं सोलहवीं शताब्दी में यहाँ बंगाल के सुल्तान ग्यासुद्दीन अब्बास एवं बाबर का शासन था।