बंद करे

संस्कृति और विरासत

भाषा:भोजपुरी यहाँ की स्थानीय भाषा है। यहाँ के लोग हिन्दी, अंग्रेजी एवं उर्दू भी बोलते हैं।
खान – पान : यहाँ के लोगों का का मुख्य भोजन गेहूं, लिट्ठी और चावल है।
पर्व एवं मेला:सभी पर्व – त्योहार जैसे दुर्गा पूजा, दीपावली, जन्माष्टमी, काली पूजा, सरस्वती पूजा, नाग पंचमी, छठ पूजा, शिव रात्री, ईद, बकरीद एवं मुहर्रम धार्मिक उत्साह और सद्भाव के साथ मनाए जाते हैं।
धार्मिक स्थल: थावे प्रखंड में गोपालगंज – सिवान मुख्य मार्ग पर माँ दुर्गा का सुप्रसिद्ध मंदिर अवस्थित है। इस जिला एवं जिला के बाहर से भी भक्त अपनी मनोकामना की पूर्ति हेतु देवी माँ का दर्शन करने आते हैं।